समास और उसके प्रकार | Samas Aur Uske Prakar
समास के माध्यम से भी शब्दों का निर्माण होता है। समास का शाब्दिक अर्थ है संक्षेप। समास प्रक्रिया में शब्दों का संक्षिप्तीकरण किया जाता है । 1.देश के लिए भक्ति = देशभक्ति 2.राम और लक्ष्मण = राम-लक्ष्मण 3. रसोई के लिए घर = रसोई घर समास का अर्थ : ‘समास’ का शाब्दिक अर्थ है – छोटा करना या संक्षिप्त करना। जैसे- गंगा का जल = गंगाजल, जेब के लिए खर्च = जेबखर्च। अतः हम कह सकते हैं- दो या दो से अधिक शब्दों को मिलाकर, संक्षिप्त कर नया शब्द बनाने की प्रक्रिया को समास कहते हैं। इस प्रक्रिया द्वारा जो नए शब्द बनते हैं, वे समस्त-पद या सामासिक पद कहलाते हैं। समस्त पद का पहला पद पूर्वपद तथा दूसरा पद उत्तरपद कहलाता है। समास-विग्रह : समस्त पद को पुनः पहले की स्थिति में लाने की प्रक्रिया को ‘समास-विग्रह’ कहा जाता है। अर्थात् समस्त-पद या सामासिक पद के सभी … Read more