‘मिथक’ शब्द अंग्रेजी के ‘मिथ’ (Myth) और ग्रीक शब्द ‘माइथोस’ शब्द पर आधारित है। ‘मिथ’ (Myth) का प्रयोग ‘कल्पित कथा’ या ‘पौराणिक कथा’ के लिए किया जाता है। अरस्तू ने अपने ग्रन्थ ‘पोयटिक्स’ में ‘मिथक’ शब्द का प्रयोग ‘मनगढ़ंत कथा’ के लिए किया है। मिथक परम्परागत अनुश्रुत (परंपरा से प्राप्त ज्ञान) कथा है जो किसी अतिमानवीय प्राणी या घटना से सम्बन्धित होती है, जो बिना किसी तर्क के स्वीकार कर लिया जाता है। हिंदी में इस शब्द का पहला प्रयोग आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी ने किया। ‘मिथ’ का मूल ग्रीक भाषा का शब्द ‘मुथॉस’ है जिसका अर्थ ‘वाणी का विषय’ है। ‘वाणी का विषय’ से तात्पर्य है, एक कहानी एक आख्यान (वर्णन, वृतांत, कथा), जो प्राचीन काल में सत्य माने जाते थे और कुछ रहस्यमय अर्थ देते थे। लेटिन भाषा में यह शब्द ‘मिथास’ है, जिसका अर्थ है – शब्द-कथा या कहानी। इस प्रकार ‘मिथक’ ऐसे आख्यान (वर्णन, वृतांत, कथा) को कहते है, जिसमें कोई तार्किक संगति न हो। … Read more