शब्द और पद में अंतर | Shabd aur Pad men Antar | Shabd aur Pad men Kya Antar hai
सामान्य बोलचाल में शब्द और पद को एक ही मान लिया जाता है । परंतु जब हम भाषाविज्ञान की दृष्टि से दोनों का अध्ययन करते हैं तो दोनों के बीच का अंतर पूरी तरह से स्पष्ट हो जाता है । शब्द और पद में अंतर (shabd aur pad men antar) को भली-भाँति समझने के लिए हमें इनका पृथक्-पृथक् अध्ययन करना पड़ेगा । अब हम शब्द और पद दोनों का पृथक्-पृथक् अध्ययन करेंगे । शब्द (word) भोलानाथ तिवारी के अनुसार – भाषा की सार्थक, लघुतम और स्वतंत्र इकाई शब्द है। भाषा में वाक्य होते हैं और वाक्य शब्दों से बनते हैं । इस तरह शब्द भाषा की एक इकाई है । प्रत्येक शब्द का कोई-न-कोई अर्थ होता है । बोलते समय हम अपनी भाषा में अनेक प्रकार के शब्दों का प्रयोग करते हैं। इन शब्दों का भाषा में विशेष महत्व है। इस प्रकार, निश्चित अर्थ को प्रकट करने वाले वर्ण-समूह को शब्द कहते हैं। … Read more