यथार्थवाद क्या है | Yatharthvad Kya Hai| Realism Kya Hai
हिंदी में यथार्थवाद अंग्रेजी के रियलिज्म (Realism) के अनुवाद के रूप में प्रयुक्त होता है । यथार्थ का अर्थ है यथा + अर्थ यानी जैसा है वैसा अर्थ। किंतु इसका पारिभाषिक अर्थ समझने के लिए इतिहास और दर्शन के क्षेत्र में जाना पड़ेगा । यथार्थवाद मूलतः दर्शन के क्षेत्र का शब्द है, जहाँ से साहित्य व कला के क्षेत्र में ले लिया गया है । इस शब्द को दर्शनशास्त्र के सिद्धांत के रूप में प्रस्तुत करने वाले प्रथम दार्शनिक प्लेटो थे । कला और साहित्य के क्षेत्र में ‘यथार्थवाद’ एक आंदोलन के रूप में 19 वीं सदी में फ्रांस में उभरा । 1826 में मर्क्यू फ्रांसे ने ‘यथार्थवाद’ की परिभाषा अपने निबंध में की । तदुपरांत 1855 में फ्रांस के प्रसिद्ध चित्रकार कूर्वे ने अपने चित्रों में यथातथ्य शैली का व्यवहार किया तथा अपनी चित्र प्रदर्शनी के प्रवेश द्वार पर ‘यथार्थवाद’ शब्द अंकित किया । चित्रकला में यथार्थवाद के अभ्युदय … Read more