प्रतीक | प्रतीक क्या है | Pratik | Pratik Kya hai
प्रतीक किसी वस्तु विशेष या भाव समूहों का एक ऐसा संकेत है जो अगोचर एवं अतीन्द्रिय है, जिसका संपूर्ण रूप में मस्तिष्क में अनुभव किया जा सकता है। अर्थात प्रतीक ऐसा शब्द चिह्न है जो किसी वस्तु का बोध कराता है। वस्तुतः प्रतीक किसी सूक्ष्म भाव, विचार या अगोचर तत्व को साकार करने के लिए प्रयुक्त होता है। उदाहरण के लिए, किसी देश का ध्वज उस देश की राष्ट्रीय भावनाओं का प्रतिनिधित्व करने के कारण राष्ट्र के सम्मान एवं गौरव का प्रतीक होता है। प्रतीक शब्द रूप में किसी अन्य अर्थ की व्यंजना करता है, यथा : काहे री नलिनी तू कुम्हिलानी। इस पंक्ति में ‘नलिनी‘ जीवात्मा का प्रतीक है। स्पष्ट ही ‘नलिनी‘ का शब्दार्थ न लेकर यहां प्रतीकार्थ ग्रहण किया गया है। काव्य या साहित्य में प्रतीकों का प्रयोग प्रारम्भ से होता रहा है। हिन्दी में सिद्ध साहित्य एवं कबीर आदि कवियों की रचनाओं में प्रतीकों का प्रचुरता से … Read more