अरस्तू का अनुकरण सिद्धांत | Arastu Ka Anukaran Siddhant

23 min read
Arastu Ka Anukaran Siddhant

पाश्चात्य ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में यूनानी विद्वान अरस्तू (384 ई.पू.-322 ई.पू.) का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है । वे एक ओर तो प्रसिद्ध दार्शनिक प्लेटो के शिष्य थे तो दूसरी ओर विश्व-विजेता सिकंदर महान के गुरु होने का गौरव भी उन्हें प्राप्त है।    उन्होंने अपने जीवन में लगभग चार सौ ग्रन्थों की रचना की । उनके साहित्य-संबंधी विचार ‘काव्य-शास्त्र’ (Poetics) एवं ‘भाषण-शास्त्र’ (Rhetorics) में उपलब्ध होते हैं। इन्हीं के आधार पर हम अरस्तू के अनुकरण सिद्धान्त पर प्रकाश डालने का प्रयत्न करेंगे । यूनानी भाषा के ‘मिमेसिस’ (Mimesis) शब्द का अंग्रेजी में रूपांतरण किया गया है- ‘इमिटेशन’ (Imitation) और हिंदी में इसका अनुवाद है ‘अनुकरण’ या ‘अनुकृति’ । पाश्चात्य काव्यशास्त्रीय चिंतन में अनुकरण सिद्धांत का बड़ा व्यापक प्रभाव और महत्व है। इसका संबंध काव्य की रचना प्रक्रिया से है । अरस्तू ने प्लेटो के अनुकरण संबंधी मत का संशोधन और विशद विश्लेषण करके उसे एक कला सिद्धांत के रूप में … Read more

अमीर खुसरो की हिंदी कविता | Amir Khusro ki Hindi Kavita

13 min read
amir khusro ki hindi kavita

अमीर खुसरो का वास्तविक नाम ‘अब्दुल हसन’ था और ये ‘निजामुद्दीन औलिया’ के शिष्य थे । अमीर खुसरो मुख्य रूप से फारसी के कवि थे।   आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार अमीर खुसरो का समय 1255 से 1324 ई. तक है । 1283 ई. में अमीर खुसरो ने रचना आरंभ की । अमीर खुसरो खड़ी बोली हिंदी के प्रथम कवि माने जाते हैं। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के पटियाली कस्बे में अमीर खुसरो का जन्म हुआ है। इन्होंने गुलामवंश का पतन, खिलजी वंश का उत्थान, तुगलक वंश का आरम्भ देखा था। इनके जीवनकाल में दिल्ली के शासन पर ग्यारह सुल्तान बैठे। अमीर खुसरो एक सहृदय, उदार, स्वभाव से मिलनसार और विनोदी व्यक्ति थे। इनमें साम्प्रदायिक कट्टरता नहीं थी। ये फारसी के श्रेष्ठ कवि थे।  डॉ. ईश्वरीप्रसाद के अनुसार “ये कवि, योद्धा और क्रियाशील मनुष्य थे।”  इनके गुरु निजामुद्दीन औलिया थे, जिनकी मृत्यु संवत् 1324 में हुई, उसी वर्ष इनकी … Read more

साठोत्तरी हिंदी कविता की विशेषताएँ | Sathottari Hindi Kavita Ki Visheshtaen

17 min read
Sathottari Hindi Kavita Ki Visheshtaen

1960 के बाद लिखी गई कविता साठोत्तरी कविता के नाम से जानी जाती है। साठोत्तरी कविता ‘नई कविता’ का न तो विकास है और न उसका विकसित रूप। साठोत्तरी कविता एक अलग किस्म की कविता है, जिसका अपना कथ्य और अपना शिल्य है। इसका स्वरूप नई कविता से सर्वथा पृथक् है। वस्तुतः, साठोत्तरी कविता का अपना अलग अस्तित्व और चेहरा है। डॉ. लक्ष्मीकांत वर्मा लिखते हैं कि “साठोत्तरी पीढ़ी स्वप्न भंग की स्थिति में जन्मी और अपराजेय विवशता के बीच बढ़ी है, पनपी है। नई कविता की पीढ़ी से यह अनेक अर्थों में भिन्न है।” छठे दशक के आसपास कविता की धारा अपने पूर्ववर्ती नई कविता से अलग कुछ नवीन ढर्रे की ओर उन्मुख और नई करवट लेती हुई दिखाई देती है। धूमिल, लीलाधर जगूड़ी, चंद्रकांत देवताले, केदार नाथ सिंह, प्रणब कुमार वंदोपाध्याय, डॉ. विनय, विजयेन्द्र सरीखे अनेक कवियों ने परंपरागत मूल्यों, नैतिक प्रतिमानों को दरकिनार करते हुए धर्म, समाज, … Read more

error: Content is protected !!
↑